फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिठलोकर के नाली विवाद में डीएम से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव पिठलोकर में नाली विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी राजू ने कुछ लोगों पर सरकारी नाली बंद करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पानी की निकासी के लिए गांव में कई वर्षों पुरानी सरकारी नाली बनी हुई है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग इस नाली को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ने बताया 27 फरवरी की सुबह आरोपियों ने नाली का पानी रोकते हुए वहां खड़ंजा डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबाव बनाकर मनमानी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू कुमार का कहना है कि इस संबंध में पहले भी स्थानीय स्तर पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मामले में जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें