फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपा विधायक शाहिद मंजूर और परिजनों की संपत्तियों की जांच की मांग

विज्ञापन
सरधना। किठौर से सपा विधायक व संबं​​धियों की संप​त्ति की जांच के लिए एसडीएम को ज्ञापन देते अ​धिव
विज्ञापन
- अधिवक्ता कुलदीप त्यागी ने अधिवक्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी एवं सरधना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता कुलदीप त्यागी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शाहिद मंजूर और उनके परिजनों व रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कुलदीप त्यागी ने कहा कि शाहिद मंजूर वर्तमान में किठौर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह पूर्व में प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शाहिद मंजूर और उनके परिजनों से संबंधित संपत्तियों को लेकर विभिन्न आरोप लगाए जा रहे हैं। इनमें जमीनों पर अवैध कब्जे कर संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी शामिल हैं। कुलदीप त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होना जरूरी है, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शाहिद मंजूर, उनके परिवार और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम संस्था से जांच कराई जाए। जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े ऐसे मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। निष्पक्ष जांच से आरोपों की वास्तविकता भी स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें