फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली के आसिफ पहलवान ने जीती 51 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
समसपुर सुरानी में विशाल कुश्ती दंगल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को किया सम्मानित। आयोजक
विज्ञापन
समसपुर सुरानी में कुश्ती दंगल का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। समसपुर सुरानी, सिवालखास गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे।
दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान के पति तेजवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि गौरव चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सुंदर और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रधान तेजवीर सिंह को बधाई दी। दंगल में विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 51 हजार, 41 हजार, 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार और 5100 रुपये की कई कुश्तियां कराई गईं, पहली कुश्ती आसिफ पहलवान (दिल्ली) और गौरव पहलवान (सीआईएसएफ) के बीच हुई, जिसमें आसिफ पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में दीपक पहलवान (मेरठ) का मुकाबला भूरा पहलवान (बागपत) से हुआ। इस मुकाबले में दीपक पहलवान विजेता रहे। तीसरी कुश्ती शुभम पहलवान (उत्तराखंड) और अंकित पहलवान (हरियाणा) के बीच हुई, जिसमें शुभम पहलवान ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने पहलवानों से परिचय कराते हुए बड़ी कुश्तियों की शुरुआत कराई और विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बबलू प्रधान, आयोजनकर्ता विक्रांत अहलावत, आशीष अहलावत, वचन सिंह सिरोही, देवेंद्र यादव, बिल्लू प्रधान, अंकित सिवाच, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समसपुर सुरानी में विशाल कुश्ती दंगल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को किया सम्मानित। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें