यहां अधूरा पड़ा निर्माण
बड़ौत में तीन किलोमीटर, बावली में 200 मीटर व किशनपुर बिराल गांव में लगभग डेढ़ सौ मीटर का काम अभी अधूरा है। जिवाना गांव के पास टोल प्लाजा बन रहा है।
यहां बनेंगे टोल प्लाजा
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तीन टोल प्लाजा बनेंगे। इनमें एक मंडोला, दूसरा बागपत के जिवाना व तीसरा शामली के जलालाबाद में बनेगा।
बागपत-मेरठ हाईवे का हाल
सोनीपत-गढ़ हाईवे का जिले के हिस्से में निर्माण तो शुरू हुआ, लेकिन पहले कोरोना संक्रमण और अब बरसात से मुश्किलें खड़ी हो गई है। छह महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य ने अब तक गति नहीं पकड़ी है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बालैनी से बागपत के बीच करीब 25 किमी के टुकड़े के पहले निर्माण शुरू किया गया। पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन अभी कार्य समतलीकरण और पुलिया निर्माण से आगे नहीं बढ़ा है।
इस तरह बनेगा यह मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के 43.78 किमी के टुकड़े का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया था। मार्ग की लागत 371.37 करोड़ है। इस पर 11 पुल, छह पुलिया और एक टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे हरियाणा को भी लाभ होगा।