फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली की कंपनी खोजेगी हापुड़ अड्डे को जाम मुक्त करने का फार्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की कंपनी खोजेगी हापुड़ अड्डे को जाम मुक्त करने का फार्मूला
विज्ञापन

बनेगा आईलैंड, लगेंगे जर्सी बैरियर और बनेगा यू टर्न
डीएम ने स्वीकृति देते हुए एमडीए सचिव के पास भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के सर्वाधिक व्यस्त हापुड़ अड्डा चौराहे की सूरत अब बदलने वाली है। यहां वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ऑटो, ई-रिक्शा और बसें तय जगह पर रुकेंगी। बड़े गोल चक्कर की जगह आईलैंड बनेगा। जर्सी बैरियर लगाने के साथ यूटर्न बनेगा। इसे डीएम ने स्वीकृत करके एमडीए के पास भेज दिया है। एमडीए दिल्ली की एक कंपनी से डीपीआर बनवा रहा है। एमडीए अफसरों का कहना है कि आगामी दो माह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ अड्डा चौराहे पर सुबह से रात तक जाम रहता है। जल्द निकलने के चक्कर में अक्सर वाहन आमने-सामने फंसते हैं। जिससे जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को पसीना छूट जाता है। इस चौराहे पर जाम की वजह बेगमपुल रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट रोड, शाहघासा रोड बाजार और सूरज कुंड रोड से वाहनों का आवागमन होना है। अब प्रशासन ने इस चौराहा के जाम से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत तय हुआ है कि चौराहा का बड़े गोल चक्कर की जगह आईलैंड (ट्रैफिक सिपाही के खड़े होने का स्थान) बनेगा। सभी बैरियर हटाकर जर्सी बैरियर लगेंगे जिन पर रिफलेक्टर होगा। चौराहा से चंद कदम दूरी पर वाहनों के रुकने का स्थान बनेगा ताकि वाहन चालक मनमाफिक वाहन नहीं रोके। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चौराहा पर होने वाले कार्यों के प्रस्ताव को डीएम दीपक मीना ने स्वीकृत करके एमडीए सचिव के पास भेज दिया है। एमडीए अभियंता निरंकार के अनुसार हापुड़ अड्डा चौराहा पर होने वाले कार्यों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) दिल्ली की कंपनी से बनवाई जा रही है। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद अवस्थापना की मीटिंग में बजट पास होने पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा दो माह के अंदर चौराहा की सूरत बदलने का काम शुरू हो जाएगा। एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि हापुड़ अड्डा चौराहा को जाम से निजात दिलाने की बनाई कार्य योजना डीएम ने स्वीकृत करके भेज दी है। जिस पर जिम्मेदार अभियंताओं ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें