फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर थोड़ी छूट, बागपत रोड पर बंद हुए भारी वाहन  

Wed, 27 Dec 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की मांग को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों को आने जाने की अनुमति कुछ घंटों के लिये दे दी है। दिल्ली रोड पर अब दो शिफ्ट में छह घंटे भारी वाहन बंद रहेंगे। इसके साथ ही अब बागपत रोड पर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। शहर की यातायात व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व ट्रांसपोर्टर एसपी ट्रैफिक और एसएसपी से मिले थे। ट्रांसपोर्टर दिल्ली रोड पर भारी वाहन चलाने की अनुमति के लिए अडे़ रहे। इसके बाद एसएसपी ने ये नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री का समय है। दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर लगातार जाम की समस्या को देखते हुए 25 दिसंबर से पुलिस अफसरों ने नो एंट्री के समय (सुबह सात से रात्रि दस बजे तक) शहर में भारी वाहन बंद कर दिए थे। भारी वाहनों को शहर के बाहर मुख्य रूट से निकालकर डायवर्ट किया गया था।
दिल्ली रोड पर भी भारी वाहनों को दिन में बंद कर दिया था। ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर से भारी वाहनों के  लिए टीपीनगर थाने के सामने से बागपत रोड से होते हुए बागपत फ्लाईओवर की तरफ आने जाने दिया जा रहा था। दिल्ली रोड पर भारी वाहन बंद होते ही यातायात व्यवस्था सुधरी और सोमवार को जाम भी नहीं लगा। मंगलवार दोपहर को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर एसपी ट्रैफिक से मिले। ट्रांसपोर्टरों ने एसपी ट्रैफिक से भारी वाहन बंद करने का विरोध जताया। उनका कहना था कि भारी वाहनों से जाम नहीं लगता। जुगाड़, पशुचालित वाहन, ऑटो और ई रिक्शा भी जाम का कारण हैँ। शहर में अवैध ऑटो स्टैंड और बस अड्डों के कारण भी जाम लगता है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जाम का सबसे बड़ा कारण दिल्ली रोड का कट और भारी वाहन ही हैं। इस बात को लेकर एसपी ट्रैफिक से ट्रांसपोर्टरों की नोकझोंक हुई। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि दिल्ली रोड पर दिन में भारी वाहनों से होने वाले हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा। ट्रांसपोर्ट का काम दूसरे जिलों में भी है। किसी शहर का नाम बता दें जहां दिन में भारी वाहन निकलते हैं। इस पर ट्रांसपोर्टर चुप्पी साध गये। ट्रांसपोर्टरों ने कुछ सुझाव दिए। इसके बाद ट्रांसपोर्टर एसएसपी से मिले और दिल्ली रोड पर भारी वाहनों को खोलने की मांग की। 
विज्ञापन



एक से तीन और पांच से आठ बजे बंद रहेंगे भारी वाहन
एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने एसपी ट्रैफिक और एसएसपी से कहा कि भारी वाहन दिन में बंद हो गये तो कारोबार ठप हो जाएगा। वह चाहते हैं कि जाम से निजात मिले, हादसे रोके जाएं, लेकिन ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि 1500 ई रिक्शा व अवैध आटो भी दिल्ली रोड पर बंद किए जाएं। इस दौरान दीपक गांधी, लल्लू मक्कड़, दीपक नहलन, शिवम विनायक, सरदार एसके सिंह, कमल राठी, त्रिलोक चंद, रोहित कपूर,  विजय विनायक, सुरेंद्र शर्मा, प्रवीन चिन्योटी, सतीश जैन, पुनीत अरोड़ा, नीलम कांत, पम्मी शर्मा आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि दिल्ली रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों के लिए दिन में कुछ घंटे की छूट दी गई है। दोपहर को एक से तीन बजे तक भारी वाहन दिल्ली रोड पर बंद रहेंगे। इसके अलावा शाम पांच से आठ बजे तक भी भारी वाहन बंद रहेंगे। भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर के गेट से बागपत रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर से भारी वाहन वापसी में बिजली बंबा बाईपास या परतापुर तिराहे की तरफ ही जा सकेंगे। 


टीपीनगर कट से लगता है भीषण जाम
मेरठ। दिल्ली रोड पर मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने डिवाइडर कट खुले हुए हैं। मंडी गेट के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर अस्थायी कट बंद कर रखा है, जबकि टीपीनगर गेट के सामने कट खुला हुआ है। यहां दिन में करीब 200 से 300 वाहन कट से निकलर दूसरी तरफ मुड़ते हैं। एक सामान्य ट्रक को मुड़ने में एक मिनट तक का समय लगता है और यदि ट्रक हैवी हो तो उतना ही ज्यादा समय लगता है। यही जाम का कारण है। ट्रांसपोर्टरों ने फुटबाल चौक के कट खोलने की मांग की, लेकिन पुलिस अफसरों ने उस कट को खोलने से मना कर दिया।



रुड़की रोड से नहीं गुजरने दिए भारी वाहन
मोदीपुरम। पुलिस की सख्ती का असर रुड़की रोड पर भी दिखाई दिया। गढ़ जाने वाले चार बड़े ट्रक रुड़की रोड पर पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हे रोक दिया और वहां से वापस कर बाईपास की और भेज दिया। वाहनों को रोकने के लिए पुलिस बल को भी रुड़की रोड पर तैनात कर दिया। बेरिकेटिंग भी कर दी गई। मोदीपुरम-फ्लाई ओवर के समीप बेरिकेटिंग करने के बाद पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। भारी वाहन रुड़की रोड से मेरठ में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें