लखटकिया की तलाश में दिल्ली पुलिस का डेरा
मेरठ। एक लाख के इनामी बदमाश की तलाश में मंगलवार दिन भर दिल्ली पुलिस मेरठ में डेरा डाले रही। परतापुर इलाके में कई जगहों पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। दिल्ली पुलिस एक मुखबिर को लेकर आई थी, जिसकी निशानदेही पर छापामारी की गई।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस मंगलवार को एक बदमाश की तलाश में आई थी, जिस पर एक लाख का इनाम है। पुलिस के साथ भजनपुरा दिल्ली निवासी एक युवक था, जिसकी निशानदेही पर परतापुर क्षेत्र में छापामारी की गई। उस पर 35 मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। दिल्ली पुलिस को एक लाख के इनामी की तलाश है।
पुलिस का दावा कि इनामी बदमाश की लोकेशन परतापुर में बताई गई है। समीर को लेकर पुलिस दिल्ली लौट गई। जबकि दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी मेरठ में रुकी हुई है। इसकी जानकारी पर एसएसपी अजय साहनी ने भी दिल्ली पुलिस की मदद में क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। लोकल इनपुट पुलिस बता रही है, ताकि इनामी बदमाश पकड़ सके। इनामी बदमाश दिल्ली में लूट और हत्या की कई वारदात कर चुका है।