इस एक्सप्रेस वे के लिए तीस प्रतिशत एनटीपीसी की फ्लाई ऐश तथा लगभग 35 प्रतिशत मिट्टी स्थानीय होगी। इसके अलावा बाकी 35 प्रतिशत मिट्टी बागपत और अन्य स्थानों से लाई जाएगी। यह सारा प्रयोग इसकी मजबूती के लिए हो रहा है। डासना से दिल्ली के बीच लगभग इस 32 किमी की दूरी में ही तीन लाख टन सीमेंट का प्रयोग होगा। इस एक्सप्रेस वे पर एक लाख टन सीमेंट का प्रयोग होगा। इसके अलावा 25 हजार टन स्टील लगाई जाएगी
गायब जमीन के लिए सभी गांवों का सर्वे
एक्सप्रेस वे पर परतापुर, कांशी और अच्छरौड़ा में 12 खसरा नंबर ऐसे मिले हैं जो इस एलाइनमेंट में बाहर है। इनका अधिग्रहण हो चुका है लेकिन वह मौके पर नहीं है। केवल तीन-तीन स्थानों पर ही नहीं बल्कि एनएचएआई की टीम अब पूरे मार्ग पर दोबारा से सर्वे कर रही है। सभी 13 गांवों में सर्वे होगा। जो-जो खसरा नंबर पूरे ट्रैक पर ऐसे आ रहे हैं, जिनका अधिग्रहण जरूरी है, उनकी लिस्ट बनकर एक साथ ही एडीएम एलए कार्यालय को सौंपी जाएगी। कवायद यह है कि बार बार यह समस्या न हो और काम बार बार न रुके।
यह रहेगी इसकी खासियत
- मेरठ में परतापुर तथा मोहिउ्ददीनपुर के बीच से घूमेगा एक्सप्रेस वे
- हापुड़ रोड पर सांकरपुर जाकर मिलेगा
- एक लेन सांकरपुर हापुड़ रोड तो दूसरी दिल्ली रोड की तरफ जाएगी
- निजामुद्दीन से लेकर यूपी गेट तक एनएच-24 को 14 लेन किया जा चुका है। इसका प्रधानमंत्री शुभारंभ कर चुके हैं। इसके लिए छह लेन मेरठ की तरफ जाने वालों के लिए सेपरेटर लगाकर अलग कर दिया जाएगा।
- यूपी गेट से डासना तक आठ लेन
- डासना से परतापुर बाईपास तक छह लेन
- डासना से हापुड़ छह लेन
- इस एक्सप्रेसवे को स्मार्ट एक्सप्रेसवे कहा जा रहा है।
- सात हजार करोड़ से ज्यादा लागत का यह एक्सप्रेसवे 6 लेन बनेगा। एक्सप्रेसवे इंटेलीजेंट हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और विडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम से लैस होगा।
- इस एक्सप्रेसवे पर लाइटिंग की पूरी सुविधा दी जाएगी। कवायद यह रहेगी कि इस पर भी सोलर पैनल लगाए जाएं। यही नहीं इसका दृश्य भी बेहद सुंदर होगा। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे के बीच में आ रहे पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा। डिवाइडर पर आ रहे पेड़ो को वहां से न हटाने का प्लान है।
- इस मार्ग पर पेट्रोल पंप, रेस्ट एरिया, होटल, रेस्तरां, दुकानों और रिपेयर सर्विसेज की सुविधा होगी।
बॉक्स कल्वर्ट-3, सलोना और काशी में
हल्के वाहन अंडर पास- 4 जिसमें से एक काशी, दो अच्छरौंडा, एक परतापुर
अन्य अंडर पास - 2, एक सलोना, एक परतापुर
रेलवे ओवर ब्रिज- एक मोहिउद्दीनपुर
इंटरचेंज फ्लाई ओवर- एक परतापुर में
माइनर ब्रिज- एक परतापुर में
टोल प्लाजा- एक कांशी अच्छरौड़ा
यह लगेगा
सीमेंट - एक लाख टन
स्टील - 25 हजार टन
अर्थवर्क यानी मिट्टी आदि - एक करोड़ क्यूबिक मीटर इसमें से तीस लाख क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश
कंकरीट गिट्टी- 15 लाख टन
सेंड- तीन लाख टन
ग्रेन्युअल सबबेस्ड जीएसबी- 6.5 लाख टन
बिटूमिन यानी डाम- 20 हजार टन
तैयारी पूरी
हमने तैयारी पूरी कर ली है। पूरा प्लान तैयार है। सीमेंट, स्टील आदि सभी एडवांस में ही रखा जा रहा है। तेजी से काम होगा और निर्धारित समयावधि में हम इसे पूरा कर लेंगे।
-अरविंद कुमार मैनेजर तकनीक एनएचएआई
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/