- यह रहेगी रोडवेज की बसों की व्यवस्था
मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जानी वालीं रोडवेज बसें जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक से हापुड़ मार्ग होकर हापुड़ के रास्ते जा सकेंगी।
दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से आने वाली रोडवेज की बसों को हापुड़ से मेरठ आने के लिए हापुड़ मार्ग से निकाला जाएगा।
- भारी वाहनों का प्लान
दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले ट्रक, टैंकर, कंटेनर आदि को मोहिउद्दीनपुर से ही खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। मोहिउद्दीनपुर से यह वाहन परतापुर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
मेरठ से दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ रोड की तरफ भेजा जाएगा। ऐसे वाहन हापुड़ से जाएंगे या फिर खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर मार्ग से दिल्ली की तरफ जाएंगे।
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दौराला से मसूरी, मवाना-किठौर रोड से हापुड़ होकर जाएंगे।
हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान लागू होने से हापुड़ रोड और वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। गंगनहर पटरी मार्ग पर भी वाहनों की संख्या बढ़ेगी। यह पटरी मार्ग मेरठ से सीधे मुरादनगर नहर पर हाईवे पर निकालेगा। वहीं, निर्माण कार्य शुरू होने पर परतापुर तिराहे से शहर की तरफ दिल्ली रोड पर वाहन आ-जा नहीं सकेंगे। सभी वाहनों को परतापुर बाईपास से आना-जाना होगा। एक रूट फुटबॉल चौराहे से बागपत रोड होकर तो दूसरा रूट कंकरखेड़ा होते हुए बाईपास का रहेगा।
डायवर्जन प्लान तैयार है
डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। निर्देश पर डायवर्जन कर दिया जाएगा। जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
- संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
तैयारी पूरी कर ली है
निर्माण कार्य की पूरी तैयारी कर ली गई है। रविवार से इंटरचेंज और अंडर पास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/