दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : बाइक सवारों का 20-20 हजार का चालान काटा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के चालान का अभियान यातायात पुलिस ने मंगलवार को भी चलाया। दूसरे दिन 80 वाहनों के चालान काटे गए। दो दोपहिया वाहन चालकों पर 20-20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने कुल 1.60 लाख रुपये वसूले।
टैफिक पुलिस के टीएसआई निमेश कुमार ने बताया की एसपी टैफिक के निर्देश पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया,तिपहिया वाहनों के खिलाफ रोजाना अभियान चलेगा। मेरठ के रहने वाले सुमित कुमार की अपाचे बाइक का 20 हजार रुपये का चालान काटा, वहीं मुजफ्फरनगर निवासी स्पलेंडर बाइक सवार अनुज चौधरी का 20 हजार रुपये का चालान काटा है।
लांघ रहे लालबत्ती, नहीं देखते जेबरा लाइन : शहर के आठ चौराहों पर पांच दिन मे जिन डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने यातायात नियम तोड़े हैं उनमें से 66 फीसदी लालबत्ती के बावजूद निकलते चले गए। करीब 24 फीसदी ने जेबरा लाइन से आगे जाकर वाहन रोका। वहीं दस फीसदी लोग विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए देखे गए।
लोगों को जागरूक करेंगे
शीघ्र ही स्कूली छात्र-छात्राओं की मदद से यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। चौराहों पर प्रचार सामग्री भी लगायी जाएगी। - अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम।