Murder in Meerut: मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित किदवई नगर गली नंबर-4 में नमाज पढ़ कर लौट रहे निजामुद्दीन (55) की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। वहीं हत्या के बाद हमलावर हापुड़ रोड की तरफ फरार हो गए।
सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली समेत आधा दर्जन थानों की पुलिसफोर्स घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं घटना की जानकारी लगने के वबाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने घर के बाहर किराना स्टोर की दुकान खोल रखी थी। मृतक के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। बताया गया कि परिवार में तीन बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी हैं।