ध्वस्तीकरण के लिए नहीं मिला फोर्स
परतापुर तिराहे के पास अभी कुछ स्थानों पर मकान, दुकान जस के तस बने हैं। इन मकानों को नोटिस देकर हटाने की तिथि दी गई थी, लेकिन अभी इन्होंने अपने निर्माण नहीं हटाए हैं। एनएचएआई ने इन निर्माणाधीन स्थानों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की थी, लेकिन वह नहीं मिल सकी।
अभी इस कार्य में दो-तीन दिन लग सकते हैं। इसके लिए पहले ट्रैफिक पुलिस को बताया जाएगा। इसके बाद ही डायवर्जन प्लान लागू होगा। अब तेज गति से एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को किया जाएगा।
- आरपी सिंह, पीडी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/