फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Meerut expressway: काशी प्लाजा पर टोल मांगने पर बैरियर तोड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप

Mon, 08 Aug 2022 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली की ओर से आई-20 कार से घाट गांव के पूर्व प्रधान संजय और उनके कुछ साथी आ रहे थे। आरोप है कि काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने टोल मांगा तो अभद्रता की गई। दो केबिनों के पास लगे बैरीयर को लात मारकर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर शनिवार रात कार में सवार युवकों से टोल मांगने पर भाजपाइयों ने पार्थ इंडिया के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। उन्होंने टोल बूथ के आगे लगे बैरीयर को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब भाजपा कार्यकर्ता मौके से जा चुके थे। रविवार को पार्थ इंडिया के जीएम और कर्मचारियों ने परतापुर थाने में पहुंचकर आरोपी युवकों की फुटेज सौंपी और तहरीर दी।
विज्ञापन


काशी टोल प्लाजा पर पुलिस व्यवस्था न होने से पार्थ इंडिया के कर्मचारियों के साथ कई बार वाहन स्वामी वारदात कर चुके हैं। तहरीर के अनुसार दिल्ली की ओर से आई-20 कार से घाट गांव के पूर्व प्रधान संजय और उनके कुछ साथी आ रहे थे। आरोप है कि काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने टोल मांगा तो अभद्रता की गई। 

दो केबिनों के पास लगे बैरीयर को लात मारकर तोड़ दिया गया। घटना टोल पर लगे कैमरों में कैद हो गई। आखिर में आई-20 कार में सवार लोग बिना टोल दिए भाग गए। रविवार को पाथ इंडिया की और से थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, घाट गांव के पूर्व प्रधान संजय चौधरी का कहना है कि टोल प्लाजा पर अभद्रता करने वाले दूसरी गाड़ी में थे। उन्होंने तो पार्थ इंडिया से टोल न लेने की पेशकश की थी। परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अभी तक पार्थ इंडिया की और से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हो सकी। तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें