परिजनों द्वारा जानकारी लगने पर 27 जनवरी को दोनों का निकाह कराने की बात कहकर युवती को अपने साथ गांव ले आए। युवती के परिजनों ने सोमवार को तेहरे भाई के साथ उसका निकाह करा दिया।
पत्नी के दूसरे निकाह की जानकारी लगते ही दिल्ली निवासी युवक दौड़ता हुआ ससुराल पहुंचा और युवती पर अपना हक जताया। युवक थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी कहानी बताई। युवक ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के कागज भी दिखा।
इस पर पुलिस युवती के ताऊ, चाचा और पिता को हिरासत में ले लिया। युवती को भी बयान के लिए थाने बुलाया गया। जहां पूछताछ के दौरान युवती के परिजनों ने ही सारी सच्चाई उगल दी।
पुलिस के मुताबिक युवती के परिजन उसकी कोर्ट मैरिज के खिलाफ थे। वह मौसेरे भाई से उसकी शादी नहीं कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने युवती के दूसरे निकाह की कहानी बना डाली और आस पड़ोस में अफवाह फैला दी।
फिलहाल थाने में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। वहीं युवती के परिजन भी कोर्ट मैरिज करने वाले युवक से ही निकाह करने पर राजी हो गए।