दिल्ली ग्लोबल स्कूल के शूटिंग के विजेता बच्चे स्रोत स्कूल
मवाना। आकाश शूटिंग अकादमी में 23 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मवाना के दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने 17 पदक जीते। सभी विजेताओं को और शूटिंग कोच आलम रिजवी को विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ करुणेश भारद्वाज ने उन्हें सम्मानित किया। हुसैन रहमान, आनया, रनविजय सिंह, अर्नव सिंह सहित सभी ने गोल्ड पदक जीता। हय्यान, रिजवी, अरहम रिजवी कासिम रिजवी, पंकज चौधरी, कुनूद रिजवी, उत्कर्ष चौधरी, आकिब, हिलाल रिजवी ने सिल्वर मेडल जीता। अविराज, युवराज चौधरी, अयान गोनिया, अवनीश कांस्य पदक हासिल किया। इस सम्मान समारोह में विद्यालय के उप प्रधानाचार्या उषा शर्मा, कॉर्डिनेटर उपासना , अतुल, प्राची, क्रीड़ा प्रशिक्षक पायल आदि मौजूद रहे। संवाद