फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23वां दीक्षा दिवस महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
23वां दीक्षा दिवस महोत्सव शुरू
विज्ञापन

फलावदा। चंद्राचल अतिशय क्षेत्र महलका जैन मंदिर महलका में तीन दिवसीय 23वां दीक्षा दिवस महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इसमें श्रद्धालुओं एवं जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। कलशों में जल भरकर नगर में भ्रमण किया गया। विधान स्थल की स्थापना की गई। मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज स्थापना शनिवार को होगी। विधान संपन्न किया जाएगा। घटयात्रा के बाद मुनि श्री की आहार चर्चा में सभी धर्म प्रेमी शामिल हुए। जैन मुनि श्री 24 घंटे में एक बार जल व भोजन ग्रहण करते हैं। वस्त्र त्यागकर, तप व त्याग करना इतनी ठंड में जैन मुनि की दृढ़ता को बताता है। बिना किसी भौतिक सुख सुविधा बिना कपड़े के चटाई पर सोना या तख्त का ही प्रयोग करना जैन धर्म की विशेषता का रूप है। अध्यक्ष सुशील जैन, मंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, अंकित जैन, अभिषेक जैन, डॉ. प्रतीक जैन, आशीष जैन, सुनीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें