फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- अकादमिक और गतिविधि परिषद की बैठक में लिए गए कई निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ की अकादमिक एवं गतिविधि परिषद की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना, पाठ्यक्रम ढांचे और संस्थागत तैयारियों को सुदृढ़ करने से जुड़े कई अहम निर्णयों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। अन्य प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इनमें अतिथि संकाय एवं प्रतिनियुक्ति के माध्यम से संकाय की नियुक्ति, बोर्ड आफ स्टडीज का गठन, पाठ्यक्रम एवं सिलेबस निर्माण के लिए अनुभवी अकादमिक परामर्शदाताओं की नियुक्ति, प्रस्तावित स्कूलों, विभागों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों (डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम) की स्वीकृति शामिल रही। इसके साथ ही अकादमिक परामर्श एजेंसियों के कार्य-क्षेत्र का निर्धारण और अकादमिक और खेल कैलेंडर को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।
परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रही निर्माण गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक तैयारियों का आंकलन किया। आगामी शैक्षणिक सत्रों के सुचारू संचालन के लिए प्रस्तावित पदों और नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति अर्जुन पुरस्कार विजेता मेजर जनरल (सेनि.) दीप अहलावत ने की। संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार झा ने किया, जो परिषद के सदस्य सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डाॅ. गुलशन लाल खन्ना (प्रो वाइस चांसलर, एमआरआईआईआरएस, फरीदाबाद), डाॅ. केशव गुर्जर (पूर्व उप निदेशक खेल, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर), दीपा मलिक (पैरालंपिक पदक विजेता), आभा ढिल्लों (ओलिंपियन–शूटिंग), प्रो. डाॅ. वीरेंद्र (विभागाध्यक्ष, मेरठ कॉलेज), डाॅ. राजीव कुमार (परीक्षा नियंत्रक, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर), प्रो. सत्यंत कुमार (डीन, मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय) और अब्दुल अहद (मुख्य प्रशिक्षक, खेल अधिकारी विभाग, मेरठ) शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें