उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग भी बैठे हुए है। बहुत दिनों के बाद मेरठ में सभा को संबोधित करने का मौका मिला है। मेरठ की ये धरती क्रांतिकारियों की धरती है। शंखनाद यही से हुआ। बीजेपी इस धरती की अहमियत समझती है। पीएम मोदी ने अपनी सार्वजनिक सभाओं का शुभारंभ क्रांतिकारियों की धरती से किया था।
उन्होंने कहा 2014 और 2019 में सभा यही से शुरू हुई। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव में उतरती है तरह तरह के वादे करती है। 2019 में चुनावी घोषणा पत्र की तैयार की जिमेदारी मेरे कंधों पर थी। सात महीनों में सभी वादे तेजी से पूरे कर रहे है। हिंदुस्तान की जनता को यकीन दिलाना चाहता हूं।
हमारी पार्टी जो कहेगी उसे पूरा करेंगे। हम जनता को दगा नही देना चाहते। हम दिलों को जीतकर राजनीति करना चाहते हैं। हमने किसानों के लिए कदम उठाए। मोहिद्दीपपुर और रमाला चीनी मिलों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, किसान भाइयों घबराना मत। जिस्म के पसीने की कमाई का एक एक पैसा देंगे।