फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 201 गंगा जल लेकर लौटे दीपांशु अधाना का स्वागत

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- नगर पहुंचने पर महिला भोली ​​​शिव भक्त दीपांशु अधाना का माला पहनाकर स्वागत करती हु
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। हरिद्वार से 201 पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे नगर के किठौर बस स्टैंड निवासी दीपांशु अधाना का नगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिह्न देकर धार्मिक आस्था का सम्मान किया। इस दौरान वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो गया। उनकी यात्रा का उद्देश्य गांधारी शिव मंदिर में भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करना है। शिवभक्ति में लीन दीपांशु के चेहरे पर यात्रा की थकान के बजाय भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह साफ नजर आया। स्वागत करने पहुंचे लोगों ने दीपांशु की श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति और संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें