सरधना। गंगनहर पुल पर स्कूटी खड़ी कर शनिवार सायं गंगनहर में नहाते समय कसेरूखेड़ा निवासी 28 वर्षीय दीपक शर्मा डूब गया था। पुलिस ने तलाश कराई तो उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में दीपक शर्मा के पिता ओमप्रकाश शर्मा व अन्य परिजन रविवार को थाने पहुंचे और गंगनहर में डूबे दीपक शर्मा के बारे में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर, सोमवार सायं भोला झाल के निकट दीपक का शव मिल गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव को निकालकर अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए।