मवाना। ईदगाह रजवाहे के समीप बाइक सवार ढिकौली निवासी व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी तथा फरार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनाें ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव ढिकौली निवासी अजय उर्फ चिंटू (30) पुत्र सतपाल खेतबाड़ी करते थे वे बाइक से सोमवार को मवाना में ईदगाह के समीप स्थित बिजलीघर पर बिल जमा करने आ रहे थे। वे ईदगाह के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहा वाहन उनको टक्कर मारकर फरार हो गया। इनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बहनों का अकेले भाई थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। अजय की वर्ष 2011 में शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। हादसे से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा ओमपाल की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।