परतापुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को रफ्तार देने के लिए दिनरात भराव किया जा रहा है। दीवाली बाद रेलवे लाइन एवं एनएच 58 पर गार्डर रखे जाएंगे। इसके लिए सोमवार को अधिकारी मनिकानंद, प्रमोद गोयल, एलएंडटी के सेक्शन इंचार्ज सुमित कुमार, आशीष कुमार एवं सलीम आदि ने हाईवे एवं मोहिउद्दीनपुर रेलवे लाइन के ऊपर रखे जाने वाले पिलर का जाएजा लिया। वहीं, इंजीनियरों की टीम ने गार्डर को जोड़ने शुरू कर दिए हैं।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने रेलवे पुल बनाने के लिए एलएंडटी के इंजीनियरों के साथ दौरा किया। यहां पिलर पर गार्डर रखने के लिए अत्याधुनिक मशीनों की मदद लेने की जानकारी दी। एलएंडटी के इंजीनियरों ने बताया कि रैपिड रेल के पिलर को बनाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण दिन-रात किया जा रहा है। वहीं, दीपावली के बाद रेलवे लाइन और हाईवे पर पुल बनाए जाएंगे। खुर्जा से सहारनपुर तक बनाए जाने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाना है। यह ट्रैक मालगाड़ी के लिए तैयार किया जा रहा है। इमरजेंसी में यात्री रेल भी चलाई जा सकेंगी। इंजीनियरों का कहना है कि पुल बनाने के लिए एलएंडटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुल बनाने के दौरान रेलवे से समय लिया जाएगा। हाईवे पर रूट डायवर्ट न करना पडे़ इसका प्रयास किया जा रहा है।