फूलों से सजाया गया जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के सहारनपुर जनपद पहुंचे हैं और इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और गौशाला का निरीक्षण किया। हालांकि सीएम योगी के आने से पहले ही जिला अस्पताल को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं गागलहेडी के आदर्श और आईएसओ प्रमाणित थाने की साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर कराई गई। सीएम योगी इस थाने का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
बताया गया कि जिला अस्पताल की व्यवस्था के लिए एसडीएम खुद शुक्रवार देर रात तक लगे हुए थे। मुख्य द्वार से लेकर अंदर वार्ड तक साफ सफाई से अस्पताल चमक रहा है। वॉर्ड के अंदर गर्मी को देखते हुए कूलर लगाए गए हैं।
वहीं ऐसे में माना जा रहा था कि यदि उन्होंने किसी थाने के निरीक्षण की इच्छा जताई तो उसके लिए गागलहेड़ी को तैयार किया गया है। थाने की साफ सफाई की कराई गई है। थाने के मुख्य द्वार पर रंगाई पुताई और थाने में लगे पेड़ पौधों को रंगा गया है।
इसके अलावा थाने में खड़े पुराने वाहनों को व्यवस्थित किया गया है। वहीं थाना कार्यालय में फाइलों को दुरुस्त किया गया है। असलहों को भी सुसज्जित तरीके से रखा गया है।
उधर, कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम उग्राहू का दौरा कर सकते हैं। साथ ही ग्राम ढाला माजरा गांव में गोशाला का निरीक्षण भी हो सकता है। हालांकि अभी इन दोनों गांवों में जिला प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/