फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुएं में मिला साधु के वेश में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- डूंगर में बाबाजी धाम के निकट गुर्जरों वाले तालाब के पास मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर गांव में शनिवार सुबह बाबाजी धाम के निकट गुर्जरों वाले तालाब के पास स्थित कुएं में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव साधु की वेशभूषा में होने की चर्चा है। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव निवासी खेत मालिक अखिलेश चारा काटने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान कुएं के आसपास दुर्गंध आने पर उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव सड़ा-गला होने के साथ साधु की वेशभूषा में बताया जा रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शव की हालत देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शव कितने दिन से कुएं में पड़ा था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर थाना रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक के नाम-पते और उम्र के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव की स्थिति और मौत के कारणों को लेकर स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें