फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद-मुजफ्फरनगर सीमा पर मिला युवक का सड़ा-गला शव, गले पर मिले दबाने के निशान, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 04 May 2026 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवबंद-मुजफ्फरनगर बॉर्डर के आखलौर खेड़ी गांव के पास 22 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिला। गले पर दबाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद और  मुजफ्फरनगर  की सीमा पर स्थित आखलौर खेड़ी गांव के पास रविवार रात एक 22 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए, लेकिन अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सड़ी-गली हालत में मिला शव
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि आखलौर खेड़ी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और सड़ी-गली हालत में मिला है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: रातों-रात बदला मौसम, तेज हवा-बारिश से मिली राहत, अगले 24 घंटे ऐसा ही रहने के आसार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के लापता युवक से जुड़ सकती है कड़ी
पुलिस को आशंका है कि शव  मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव से कई दिनों से लापता एक युवक का हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस लापता युवकों के रिकॉर्ड और आसपास के थानों से भी जानकारी जुटा रही है।

गले पर मिले दबाने के निशान
मृतक युवक के गले पर दबाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर फील्ड और तकनीकी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस कर रही पहचान के प्रयास
सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि पुलिस शव की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फील्ड और तकनीकी यूनिट की मदद से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें