फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बताकर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को ठगा, लाखों के जेवर लूटे

Wed, 08 Aug 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला से जेवर लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होने के बावजूद हत्या और लूट की वारदातें जारी हैं। बुधवार को मेडिकल थाना क्षेत्र में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से बदमाशों ने पुलिसवाला बताकर जेवल लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।  आगे जानिए कैसे लूट का शिकार हुई महिला :-

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बदमाशों ने पहनी थी पुलिस लिखी हुई टोपी

घटना चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी रोड की है जहां एक रिटायर्ड कर्नल की पत्नी दिनदहाड़े लूट का शिकार हो गई। बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन, अंगूठी और कंगन लूट लिए। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर सभी जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इसके चलते बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। 

बदमाशों ने महिला से जेवर उतार कर पर्स में रखने को कहा 
पुलिस ने इस संबध में महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड कर्नल पीएस शर्मा की पत्नी सरोज शर्मा रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। बुधवार को वह किसी काम से यूनिवर्सिटी जा रही थीं। गढ़ रोड पर स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने सादा कपड़े पहने हुए थे और टोपी पहनी हुईं थीं जिन पर पुलिस  लिखा था।
बदमाशों ने महिला से जेवर उतारकर पर्स में रखने के लिए कहा। सरोज शर्मा का कहना है कि उन्होंने कड़े, अंगूठी और चेन को एक कागज की पुड़िया में लपेटकर जैसे ही पर्स में रखा तो दोनों युवको ने पुड़िया निकालकर उसमें दूसरी पुड़िया रख दी। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर उन्होंने कड़े चेन और अंगूठी पहनने के लिए निकाली तो पुड़िया में लोहे का कड़ा रखा मिला, जिसे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें