मेरठ। परतापुर के इटायरा गांव में 400 बीघा जमीन पर जल्द निर्णय होगा। जिला प्रशासन ने कोर्ट में दस्तावेजों को पेश कर दिया है। किसानों द्वारा जमीन से संबंधित दावे लेकर कोर्ट में दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि कोर्ट के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
परतापुर के इटायरा गांव में 610 बीघा जमीन सरकार की बताई जा रही है, जिस पर 80 से ज्यादा किसानों ने अपना दावा किया है। तीन महीने पहले जिला प्रशासन द्वारा 210 बीघा जमीन को किसानों से कब्जा मुक्त कराया गया था। 400 बीघा जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने उक्त जमीन पर निर्णय लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कमेटी गठित करके किसानों के दावे और दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा था। जिला प्रशासन ने आठ दिन किसानों के दावे लेकर फाइल को तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया था।
डीएम दीपक मीणा का कहना है कि उक्त जमीन पर जल्द ही निर्णय हो सकता है। सभी किसानों से अधिकारियों ने बातचीत की है। कोर्ट के निर्णय व किसानों की सहमति से मामले को निपटाया जाएगा।