फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
दौराला - दीप एकेडमी में वाद विवाद प्रतियोगिता में अपना पक्ष विपक्ष रखते बच्चे। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। दीप अकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दीप ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष व विपक्ष में आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़, तार्किक क्षमता सराहनीय रही। उन्होंने अन्य बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रतिभाग करने से ज्ञान बढ़ता है और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में सहायक होती है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. पलक शर्मा, मोनिया, नविता, दीपा, स्वर्ण लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें