गंगोत्री हाईवे पर कंडिसौड़ से लगभग सात किलोमीटर चिन्यालीसौड़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही कांवड़िए मेरठ के रहने वाले हैं। ये दोनों बुलेट से हरिद्वार गए थे। सोमवार को जब ये चिन्यालीसौड़ रोड पहुंचे तो वहां इनकी बुलेट फिसल गई और मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया। बुलेट का नंबर यूपी-15-बीएस-0004 है। बता दें कि दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं। जुर्रानपुर बाईपास रोड हापुड़ का रहने वाला रोहित पुत्र राजेंद्र केएमसी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। सूचना मिलने पर उसके परिजन वाले हरिद्वार के रवाना हो गए। हिमांशु मोहाना भी मेरठ का ही रहने वाला हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/