फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में क्वारंटीन जमाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में क्वारंटीन जमाती की मौत
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन एक जमाती की बुधवार देर रात मौत हो गई। वह हार्ट का मरीज था और उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जई निवासी मुस्तफा (60) पुत्र शरीफ मार्च में गाजीपुर और मऊ से जमात कर लौटा था। माछरा सीएचसी की टीम ने मुस्तफा समेत सभी जमातियों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया था। सभी जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आना बताया गया था। बुधवार देर रात मुस्तफा की अचानक हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को बिना पोस्टमार्टम के लिए मुस्तफा को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। ग्रामीणों ने बताया है कि मुस्तफा की काफी समय से तबियत खराब चल रही थी। गत वर्ष दिल्ली के अस्पताल में उसकी हार्ट की सर्जरी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें