फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित वृद्धा की मौत
विज्ञापन

मेरठ। स्वाइन फ्लू से पीड़ित 60 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। शुगर और किडनी रोग से भी पीड़ित थीं। इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो अन्य मरीजों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 41 वर्षीय व्यक्ति है, जबकि एक 17 साल का किशोर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दोनों के परिवारों को टेमीफ्लू की दवाई दी है। मेडिकल की माइक्रो बायोलॉजी लैब में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें एच1 एन1 पॉजिटिव पाया गया। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज को बाकी मरीजों के साथ आईसीयू या बाकी मरीजों वाले वार्ड में न रखे जाएं। उन्हें अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा जाए, ताकि उनकी वजह से किसी और को स्वाइन फ्लू न हो। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के दस मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 7 मेरठ जिले के हैं। बाकी पड़ोसी जिलों के हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया स्वाइन फ्लू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू है तो उससे हाथ मिलाने में या गले लगने से बचना चाहिए। स्वाइन फ्लू का सीजन नवंबर से मार्च तक माना जाता है। पिछले साल स्वाइन फ्लू के 399 मरीज मिले थे। इनमें चार की मौत हो गई थी। साल 2018 में 24 मरीज मिले थे। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के मेरठ में 395 मरीज मिले थे। इनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें