फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में सो रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बूढ़ा बाबू बरखंडी में रात में घर में सो रहे 30 वर्षीय शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा के मूल निवासी शुभम पिछले कुछ समय से शामली के मोहल्ला बूढ़ा बाबू बरखंडी में पत्नी बुलबुल व दो छोटे बच्चे शिवम (5) व अक्ष (2) के साथ रहता था। वह शहर में एक दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। रविवार रात को खाना खाने के बाद शुभम रोज की तरह परिवार के साथ सोया था। सोमवार सुबह युवक अपने बेड पर मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। शुभम की मौत होने की जानकारी मिलने पर उनका भाई शिवकुमार व अन्य परिजन अपने गांव से शामली पहुंचे। परिजनों ने युवक की संदिग्ध हालात में मौत होना बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक की रात को सोते समय संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें