फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द (मेरठ)। बाईपास स्थित अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मोदीनगर की रहने वाली विवाहिता मोनिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मोदीनगर निवासी मोनिका को गत दिवस तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनिका की मौत की खबर मिलते ही मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मोनिका के साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है। उनका कहना था कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद ससुराल वाले पहले उसे इधर-उधर घुमाते रहे और हालत गंभीर होने पर सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मायका पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में मोदीनगर पुलिस से बातचीत हो चुकी है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई मोदीनगर पुलिस द्वारा की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें