परीक्षितगढ़। गांव दयालपुर निवासी एक व्यक्ति की रिश्तेदारी में मौत होने पर परिवार के लोगों ने बुआ के बेटों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
ग्राम दयालपुर निवासी 44 वर्षीय राम धनुष पुत्र भिखारी दो दिन पूर्व नोएडा सेक्टर-37 में बुआ के यहां गया था। सोमवार रात गांव दयालपुर में परिजनों के पास कॉल आई कि राम धनुष की मौत हो गई है। जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव ले आए। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रामधनुष के भाई ने बुआ के बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाया और दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लगेगा। देरशाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।