फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में डेंगू से युवक की मौत

Wed, 23 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के चलते एक और मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी तक डेंगू से जिले में कोई भी मौत नहीं मान रहा है।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल में इलाज ले रहे विकास नगर निवासी सम्मी सिंह पुत्र रोहताश की मंगलवार को डेंगू के चलते मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि करीब छह दिन से उसका ट्रीटमेंट चल रहा था और इससे पहले उसे दो अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया था। सम्मी के भाई सचिन व सनी का कहना है कि अभी जून में उसकी शादी हुई थी। करीब छह दिन पहले उसे बुखार, उल्टी व दस्त की शिकायत के बीच बागपत रोड स्थित सिरोही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

वहां पर दो दिन भर्ती रहने के बाद उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया तो चिकित्सकों ने उसका टेस्ट कराया जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उसका इलाज चलता रहा लेकिन सेहत बिगड़ती चली गई। जिसके चलते परिजनों ने उसे सिरोही नर्सिंग से अग्रवाल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया। वहां पर भी करीब 24 घंटे तक भर्ती रहा। लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ जिसके चलते फिर कुछ चिकित्सकों की सलाह पर उसे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां पर उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक एलाइज टेस्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं होती है, कुछ नहीं कह सकते। इस केस में सभी जांच रिपोर्ट देखी जाएगी। अगर एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव है तो फिर ही इसे डेंगू से हुई मौत माना जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें