फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मौत और मरीज की संख्या में आंकड़ेबाजी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भले ही मुख्यमंत्री आंकड़ों के फर्क पर नाराजगी जता चुके हों। लेकिन आंकड़ेबाजी का खेल खत्म नहीं हो रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग शासन के आंकड़ों से मौत और मरीजों की संख्या कम दिखा रहा है। शुक्रवार तक शासन और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में 15 लोगों की मौत और 75 मरीजों का फर्क चल रहा है।
विज्ञापन

इनमें शासन के आंकड़ों में 94 मौत हैं और मेरठ में 79 मौत दिखा रहे हैं। ऐसे ही शासन के आंकड़ों में 1778 मरीज हैं और मेरठ के आंकड़ों में 1703 मरीज हैं। वहीं, शासन 1179 मरीज स्वस्थ होना दिखा रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग 1180 मरीज। एक्टिव मरीज शासन के हिसाब से 505 हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के हिसाब से 444 मरीज हैं। यह फर्क तो तब है, जबकि कई बार शासन और स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने आंकड़े संशोधित कर चुके हैं।
मौत के हिसाब से तीसरा नंबर
प्रदेश में कोरोना से मौत में मेरठ तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर कानपुर नगर (110) है। दूसरे में आगरा (96) है। मरीजों की संख्या में भी मेरठ प्रदेश में अब पांचवें नंबर पर है। उससे ऊपर गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, लखनऊ और गाजियाबाद हैं।
विज्ञापन

नहीं हो रहा सुधार
आंकड़ों की इस बाजीगरी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह अंतर लगातार चला आ रहा है, जिसमें सुधार नहीं हो रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि अब अगर पोर्टल पर गलत आंकड़े डाले तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। सही आंकड़े ही पोर्टल पर डाले जाएं। शासन से आए पत्र में लिखा था कि मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मृत्यु संबंधित आंकड़े और वास्तविक रूप से घटित मृत्यु आंकड़ों में विरोधाभास होता है।
ऑडिट के बाद हो जाएगा सही
सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि जब मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है। शासन के आंकड़ों में उसे दर्ज कर लिया जाता है। लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग उसकी पड़ताल करता है तो कुछ मरीज दूसरे जिलों के निकलते हैं। जिन्हें मेरठ का स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़ों में संशोधन कर लेता है। यह संशोधन कई बार पोर्टल पर नहीं हो पाता, जिस कारण यह फर्क नजर आता है। आंकड़ों का यह फर्क ऑडिट के बाद सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें