फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक मेरठ रेफर

Fri, 24 May 2024 04:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली चुंगी पर छह-सात युवकों ने तीन दोस्तों को मिलने के लिए बुलाया और पुरानी रंजिश को लेकर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों दोस्त घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आजाद नगर काॅलोनी निवासी दैविक, उसके दोस्त आर्य धामा व विवेक को फोन कर किसी परिचित ने बावली चुंगी पर बुलाया। जहां पर पहले से ही धारदार हथियार लेकर खड़े छह-सात युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आर्य धामा व दैविक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर आर्य धामा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। इस मामले में दैविक ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दैविक की तहरीर पर मोंटी, विवेक, डाबर व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें