फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ड्यूटी से लौट रहे अवर अभियंता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। अतराड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र से ड्यूटी कर लौट रहे अवर अभियंता को नकाबपोश दो बदमाशों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आवर अभियंता ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राधेश्याम कश्यप गांव अतराड़ा में विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार शाम ड्यूटी समाप्त कर राधेश्याम कश्यप बाइक से खासपुर होते हुए मेरठ जा रहे थे। खासपुर के जंगल में आम के बाग से अचानक नकाबपोश दो युवक सामने आए। उन्होंने उनकी बाइक रोक ली। जहां दोनों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। बाद में दोनों बदमाश गंभीर हालत में अवर अभियंता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने गंभीर हालत में अवर अभियंता को थाने पहुंचाया, जहां पुलिस ने उसे खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अवर अभियंता ने बताया कि आरोपी चक्की पर एफआईआर करने की बात कह रहे थे। इस मामले में अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें