फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा मोड़ पर रविवार को उधार दिए पांच हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि बाइक ठीक कराने पहुंचे नीटू ने अजय उर्फ शेट्टी से अपने उधार दिए रुपये मांगे तो वह भड़क गया। देखते-ही-देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अजय ने गाली-गलौज करते हुए नीटू पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, हमले में नीटू को कई चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें