फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजराडा में महिला से मारपीट, जेठ-देवरों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। क्षेत्र के अजराडा गांव में एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता खालिद निवासी ललियाना ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। खालिद ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी सात वर्ष पहले अजराडा में मारूख से हुई थी। 5 नवंबर को बेटी के जेठ शाहरुख, देवर मसरूर और मतलूब ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने यह जानकारी अब दी है, जिससे प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें