संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरधना में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, जिसे नवोदय विद्यालय समिति ने बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके।