फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Nov 2022 02:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

MEERUT NEWS : हाईवे किनारे सिंचाई नाली में युवक का शव पड़ा मिला। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में हाईवे किनारे कुटी के पास बनी सिंचाई नाली में शुक्रवार को रोशनपुर डौरली निवासी राहुल का शव पड़ा मिला। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रोशनपुर डौरली निवासी राहुल (27) वर्ष पुत्र वेदपाल रेहड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राहुल की शादी किठौर थाना क्षेत्र के गोहरा मुदाफरा निवासी मीनाक्षी से हुई थी। राहुल के तीन पुत्र आयुष, वंश, देवांश है।

बताया गया कि राहुल का किसी बात को लेकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। राहुल पर ढाई लाख रुपये कर्ज की बात भी सामने आ रही है। गुरुवार को राहुल के घर उसके ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे, जहां राहुल का विवाद ससुरालियों से हुआ। इसके बाद राहुल घर से चला गया। देर रात तक भी वापस ना लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर बड़ा शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित

विज्ञापन

शुक्रवार को हाईवे पर कुटी के पास राहुल का शव सिंचाई नाली में किसानों ने पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। राहुल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। दौराला पुलिस ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना देकर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को राहुल की जेब से एक पुड़िया मिली।

यह भी पढ़ें: भाकियू की बैठक: लखनऊ में 26 नवंबर को होगी महापंचायत, किसानों से अधिक संख्या में कूच करने का आहवान

माना जा रहा है कि पुड़िया जहर की है। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुड़िया को जांच के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें