फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौरा गांव के बस स्टैंड पर मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रठौरा गांव के बस स्टैंड पर मिला अज्ञात महिला का शव
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के बस स्टैंड पर रविवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

गांव रठौरा खुर्द के समीप मखदूमपुर नया गांव रोड स्थित स्टैंड पर रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को बुलाकर महिला के शव की शनाख्त कराने की कोशिश की। ग्रामीणों ने कहा कि यह महिला कभी उन्होंने इस इलाके में नहीं देखी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कड़कड़ाती ठंड के कारण महिला की मौत होनी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें