सड़क पर लावारिस हालत में खड़े ट्रक नंबर व मृतक की जेब में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद ट्रक चालक की शिनाख्त हो पाई। पुलिस के अनुसार चालक ट्रक लेकर नालागढ़ से पटना जा रहा था।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया। पुलिस द्वारा चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/