बिजनौर। बकायेदार चीनी मिलों के प्रति गन्ना विभाग सख्त हो गया है। गन्ना आयुक्त ने बकायेदार प्रदेश की छह चीनी मिलों की वसूली प्रमाणपत्र जारी किया। बिजनौर जिला गन्ना अधिकारी ने बिलाई चीनी मिल को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने का नोटिस जारी किया। नोटिस में चेतावनी दी यदि जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया, तो अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि बिलाई चीनी मिल पर दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चल रहा है। कई बार मिल को गन्ना विभाग, डीएम और उप गन्ना आयुक्त तथा गन्ना आयुक्त लखनऊ से नोटिस जारी हो गए हैं। डीसीओ के अनुसार बिलाई चीनी मिल ने अभी तक करीब 44 प्रतिशत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया है। उ न्होंने बताया कि किसानों से खरीदे गन्ना का जल्द भुगतान कराने के संबंध में बिलाई मिल को नोटिस भी जारी किया गया है।