मेरठ। पूठा स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी और मलियाना सुपरस्टार टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें डीसीसी मलियाना की टीम ने 19 रन से जीत प्राप्त की।
डीसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। इसमें शिवम मित्तल ने 34, हितेश फौजी ने 28, अक्षय राजपूत ने 29 रन बनाए। मलियाना सुपरस्टार क्लब की ओर से जिया ने तीन, शाहरुख ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलियाना सुपरस्टार क्लब की टीम 129 रन ही बना पाई। टीम की ओर से शाहरुख ने 27 रन बनाए। डीसीसी की टीम की ओर से सोनू ने 4, शिवम, मदन ने दो-दो विकेट लिए। राजू ने एक विकेट लिया। सोनू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरमन और कोच प्रभास राजू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।