फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और शिवम क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी ने छह विकेट से जीत प्राप्त की।पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 193 रन बनाए। इसमें आशीष ने 73, साकिब ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए और छह विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से शाशांक दीप ने शानदार 118 रन की शतकीय पारी खेली। सचिन ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शाशांकदीप को चुना गया। इस मौके पर दीपक शेरवाल, प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें