फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर कुटी चौराहे पर दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री नगर कुटी चौराहे पर दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर कुटी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने सेल्स टैक्स विभाग के एडिशनल कमिश्नर के ड्राइवर से एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कार का शीशा भी तोड़ डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी सुरेंद्र सिंह, सेल्स टैक्स एडिशनल कमिश्नर के ड्राइवर हैं। बृहस्पतिवार सुबह सुरेंद्र सिंह शास्त्री नगर कुटी चौराहा स्थित बैंक से एक लाख रुपये लेने गए थे। सुरेंद्र सिंह पैसा निकालकर कार में रख दिया और पानी लेने के लिए चले गए। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये निकाल लिए। शीशा टूटने की आवाज सुनकर सुरेंद्र दौड़े। उन्होंने साहस दिखाते हुए बदमाशों से मुकाबला करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को केवल तीन मिनट का समय लगा। इसकी जानकारी लगते ही मेडिकल व नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सुरेंद्र की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ कुलबीर सिंह का कहना है कि सुरेंद्र ने बदमाशों को नहीं देखा है। यह लूट नहीं, चोरी की वारदात कर बदमाशों ने शीशा तोड़कर पैसा निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि सुरेंद्र की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर पैसा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें