फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से सरधना में दिनभर जाम, राहगीर और व्यापारी परेशान

विज्ञापन
सरधना। नगर के बिनौली रोड पर गन्ने के ट्रकों से लगा रहा जाम। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को दौराला, बिनौली और तहसील रोड पर गन्ना लदे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रालियों की भरमार के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह जाम रहीं और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
नगर के मुख्य मार्ग से प्रतिदिन दौराला समेत अन्य चीनी मिलों को जाने वाले गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है। जाम की स्थिति को लेकर वाहन चालकों के बीच मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही हर साल यह समस्या बन जाती है लेकिन यातायात व्यवस्था न होने के कारण हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दौराला और बिनौली रोड पर देखने को मिल रही है, जहां दिनभर जाम लगा रहता है। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को गन्ने की आवक बढ़ने के साथ ही मिल रोड पर गन्ना लदे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इसका असर नगर के अन्य हिस्सों में भी दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा शुरू होने के बाद टोल शुल्क से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन सरधना से होकर गुजर रहे हैं। इससे नगर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी पंकज जैन, वीरेंद्र चौधरी और ललित गुप्ता कई बार तहसील में अधिकारियों को ज्ञापन देकर ओवरलोड गन्ना वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे रोड़ी-डस्ट डाली गई है, वहीं सब्जी और फल के ठेले भी सड़क पर ही लगे रहते हैं। अतिक्रमण के चलते रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें