फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट मामले में दूसरे दिन भी सीमा विवाद में उलझी रही दौराला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट मामले में दूसरे दिन भी सीमा विवाद में उलझी रही दौराला पुलिस
विज्ञापन

दौराला। मंडौरा-नंगला मार्ग पर बुधवार को हुई लूट की घटना के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। अभी तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि घटना दौराला की है या फलावदा थाना क्षेत्र की। जिस कारण पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाल्ली गांव निवासी शैंकी बुधवार को अपने दोस्त बहसूमा थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव निवासी कल्लू के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहा था। मंडौरा-नंगला मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर शैंकी से 30 हजार व कल्लू से 15 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने शैंकी पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने घटना की सूचना के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। दौराला पुलिस इस मामले को फलावदा थाना क्षेत्र का बता रही थी। बृहस्पतिवार को भी इस मामले में पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जिस कारण पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस की इस कार्यप्रणाली के चलते बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें